औरंगाबाद शहर : केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं और भाजपा के नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. नोटबंदी किसानों की परेशानियों का सबसे बड़ा कारण है. जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में राशि लेन-देन पर रोक लगा देने से समय पर धान की कटाई में किसानों को कठिनाई हुई. ये बातें राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यकारिणी सह परिषद सदस्य ई सुबोध कुमार सिंह ने कही है. श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 15 दिन पहले क्रय केंद्रों पर ड्रायर मशीन लगाने के लिये केंद्र से अनुमति मांगी थी
जो अब तक नहीं दी गयी. अगर समय पर केंद्र अनुमति दे देता, तो धान खरीदारी की रफ्तार बढ़ जाती. भाजपा के नेता राज्य सरकार पर लगातार आरोप लगा रहे हैं, पर वे अपने ही सच्चाई से अवगत नहीं है. अगर सच्चाई से किसानों को अवगत कराते, तो ज्यादा अच्छा होता. नोटबंदी के कारण किसानों को जो क्षति हुई है, उसका ध्यान बांटने के लिए भाजपा के लोग अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.
