समाहरणालय परिसर में युवक.
औरंगाबाद : शनिवार को एक व्यक्ति अपने बाइक से हथियारों को लहराते हुए सत्यापन के लिये समाहरणालय पहुंचा, तो सभी देख कर चौक उठे. युवक के हाथ में दोनों हथियार को सम्मान के साथ कंधे पर लटका कर भी लाया जा सकता था,पर युवक ने हथियार के सत्यापन के लिये जो तरीका अपनाया वह लोगों के लिये आश्चर्यचकित कर देने वाला था. हाथ में बंदूक लिये पीछे मोटरसाइकिल पर बैठा युवक समाहरणालय में जैसे ही प्रवेश किया लोग कुछ और ही समझने लगे. हथियारों से लैस युवक कहीं से भी अनुशासित नहीं दिख रहे थे. देख कर ऐसा लग रहा था मानो वो हथियारों का प्रदर्शन कर रहा हो. ये नजारा समाहरणालय का है.
