मंडल कारा में भिड़े कैदी, बजानी पड़ी पगली घंटी

औरंगाबाद नगर : औरंगाबाद मंडल कारा में बंद कैदी गुरुवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर आपस में भिड़ गये और एक-दूसरे पर टूट पड़े. देखते ही देखते कैदी वार्ड रणभूमि में तब्दील हो गया. करीब एक घंटे तक कैदियों ने मारपीट की. जेल प्रशासन के अफसरों ने आपस में लड़ रहे कैदियों को अलग […]

औरंगाबाद नगर : औरंगाबाद मंडल कारा में बंद कैदी गुरुवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर आपस में भिड़ गये और एक-दूसरे पर टूट पड़े. देखते ही देखते कैदी वार्ड रणभूमि में तब्दील हो गया. करीब एक घंटे तक कैदियों ने मारपीट की. जेल प्रशासन के अफसरों ने आपस में लड़ रहे कैदियों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन कैदी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे. स्थिति को बिगड़ते देख जेल प्रशासन ने पगली घंटी बजायी, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई. जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड चार व वार्ड नंबर सात के कैदी जेल में वर्चस्व को लेकर दो दिन पहले भी मारपीट किये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >