औरंगाबाद शहर. शहर के कथरूआ में हेल्थ वर्ल्ड द्वारा आयोजित आठ दिवसीय श्रीमदभागत कथा यज्ञ हवन के साथ संपन्न हो गया. यजमान बने डा आसित रंजन सिंह और डा मणि कुमारी द्वारा यज्ञ की पूर्णाहुति की गयी. इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु शामिल थे.
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति हुई और महा प्रसाद का वितरण किया गया. यज्ञ की जानकारी देते हुए डा आसित रंजन सिंह ने बताया कि लगातार सात दिन तक पूजन के अलावे संगीतमय प्रवचन का आनंद हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया. वृंदावन से आये विद्वान संत श्री अनुराग कृष्णजी महाराज व उनकी टीम ने संगीतमय प्रवचन से श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया. भगवान की झांकियों का लोगो ने दर्शन किया. संत अनुराग ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुनने वाला व्यक्ति कभी भी सत्य मार्ग से नहीं भटकता है, क्योंकि कथा के हर शब्द से अमृतवाणी की वर्षा होती है. जिले की सुख-शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया.
