''शराब धंधेबाजों पर करें फोकस''

क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिया निर्देश कहा-अभियान चला कर करें कार्रवाई औरंगाबाद/अंबा: मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने अंबा थाना परिसर में जिलेभर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की. इस दौरान एसपी ने थानेवार लंबित कांडों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में थानाध्यक्षों व अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा […]

क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिया निर्देश
कहा-अभियान चला कर करें कार्रवाई
औरंगाबाद/अंबा: मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने अंबा थाना परिसर में जिलेभर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की. इस दौरान एसपी ने थानेवार लंबित कांडों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में थानाध्यक्षों व अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द लंबित कांडों का निष्पादन करते हुए समय पर न्यायालय में चार्जशीट समर्पित करें, ताकि गलत कार्य करनेवाले लोगों पर शिकंजा कसा जा सके. एसपी ने आगे कहा कि जो पुलिस पदाधिकारी अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा और जो लोग कार्य में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
समीक्षा के क्रम में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कोहरे के कारण दुर्घटना की स्थिति हमेशा बनी रहती है. इसे ध्यान में रखते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्र में दुर्घटना होनेवाले स्थानों को चिह्नित करें और वहां पर बैरियर, बोर्ड लगायें. ताकि, लोगों को स्पष्ट रूप से पता चल सके कि वह इलाका डेंजर जोन है और यहां पर दुर्घटना की संभावना है. यही नहीं, जो लोग सड़क पर जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं, वैसे लोगों पर कार्रवाई करें. साथ ही, एनएचआइ के लोगों को इस पर कार्रवाई करने के लिए बोलें. वहीं, एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर में अभियान चला कर शराब का धंधा करनेवाले लोगों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करें.
क्योंकि, मुख्यमंत्री ने बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी की है. इसके लिए कठोर कानून बनाया गया है. बावजूद, जो लोग शराब बेच रहे हैं, उन पर कार्रवाई करें. इसके अलावे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कांबिंग ऑपरेशन चलाने का भी निर्देश दिया. बैठक में एएससपी अभियान राजेश भारती, सदर एसडीपीओ पीएन साहू, दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार, डीएसपी सुनील कुमार सहित सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >