औरंगाबाद शहर : सिमरा थाना क्षेत्र के चिल्हीयावां गांव में मामूली विवाद को लेकर एक परिवार आपस में झगड़ गया. बात इतनी बढ़ गयी कि मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर अंधाधुंध वार शुरू कर दिये. इस क्रम में मानवता भी शर्मसार हो गयी. हुआ यह कि राजेश्वरी महतो की पत्नी विमला देवी घर में झाडू लगा रही थी, इसी बीच राजेश्वरी के भाइयों व अन्य परिजनों के साथ विमला का विवाद हो गया. देखते-देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. विमला देवी के साथ-साथ राजेश्वरी महतो की बेरहमी से पिटायी की गयी. गंभीर स्थिति में गांव के ही कुछ लोग दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.
मामूली विवाद में आपस भिड़े परिवार के सदस्य
औरंगाबाद शहर : सिमरा थाना क्षेत्र के चिल्हीयावां गांव में मामूली विवाद को लेकर एक परिवार आपस में झगड़ गया. बात इतनी बढ़ गयी कि मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर अंधाधुंध वार शुरू कर दिये. इस क्रम में मानवता भी शर्मसार हो गयी. हुआ यह कि राजेश्वरी महतो की पत्नी विमला देवी […]
