मोहम्मद साहब के संदेश पर अमल करने की जरूरत

आपसी भाईचारे से ही बन सकता है आदर्श समाज कुटुंबा : प्रखंड क्षेत्र में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुसलिम समुदाय के लोगो में खासा उत्साह देखा गया. जश्न मिलादुल नबी का प्रोग्राम के दौरान मो जहांगीर आलम ने मोहम्मद साहब के जिवनी से लोगो को […]

आपसी भाईचारे से ही बन सकता है आदर्श समाज

कुटुंबा : प्रखंड क्षेत्र में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुसलिम समुदाय के लोगो में खासा उत्साह देखा गया. जश्न मिलादुल नबी का प्रोग्राम के दौरान मो जहांगीर आलम ने मोहम्मद साहब के जिवनी से लोगो को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा हीं उनका संदेश था और निभा कर हम आदर्श समाज बना सकते है. प्रखंड के अंबा, उदयगंज, दसौती, मुडि़ला, मित्रसेनपुर गांव के लोग अंबा में एकजुट हो कर एक-दूसरे के गले मिले. इस मौके पर रौनक, मो फदीम अंसारी, अब्दुल गनी, मो खुर्षीद, मो हुमायु, मो सोहराब आदि थे. इधर, जिवाबिगहा में भी यह उत्सव धूमधाम से मनाया गया. यहां के लोगो ने जुलूस निकाल कर लोगों को उनके आदर्शों से अपनाने की बात कही. इस मौके पर वार्ड सदस्य रिजवान अंसारी समेत दर्जनों लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >