13 से 17 दिसंबर तक बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल

औरंगाबाद कार्यालय : ठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने एक से पांच वर्ग तक सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को 13 से 17 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया है. इसके ऊपर कक्षा के विद्यालय दस बजे से खुलेंगे. इस संबंध में जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने बताया […]

औरंगाबाद कार्यालय : ठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने एक से पांच वर्ग तक सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को 13 से 17 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया है. इसके ऊपर कक्षा के विद्यालय दस बजे से खुलेंगे. इस संबंध में जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने बताया कि इधर दो -तीन दिन से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है.

इसमें एक से पांचवीं क्लास तक पढ़नेवाले बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विद्यालयों को शनिवार तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. मिडिल से ऊपर तक के विद्यालय दस बजे दिन से खुलेंगे. डीएम ने यह भी कहा कि अगर ठंड का प्रकोप में कोई कमी नहीं आयी, बल्कि इसका प्रभाव और अधिक दिखाई देता है, तो ऊपर के विद्यालयों को भी बंद करने पर विचार किया जा सकता है. फिलहाल जो स्थिति दिखाई दे रही है, उसमें प्राइमरी स्कूल को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने यह भी माना कि इस समय ठंड काफी बढ़ गयी है और इससे बच्चों को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेवारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >