देव का एरकी बनेगा कैशलेस गांव

औरंगाबाद नगर : देव प्रखंड के घर की एरकी गांव में सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके बाजपाई आरसीटी के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह,पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार शामिल हुए. इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला अग्रणी बैंक […]

औरंगाबाद नगर : देव प्रखंड के घर की एरकी गांव में सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके बाजपाई आरसीटी के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह,पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार शामिल हुए. इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके वाजपेई ने एसएमएस बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी .

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस गांव को कैशलेस बनाने के लिए चिन्हित किया गया है ,ताकि ग्रामीणों को परेशानी नहीं हो पाते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हजार एवं 500 के नोट को बंद करने का काम किया है. ताकि काला धन रखने वाले लोगों को नकेल कसी जाए इस गांव में कैशलेस से संबंधित फरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी .शिविर में अनिरुद्ध तिवारी, मनोज तिवारी ,रविंद्र तिवारी ,धर्मेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार ,राजीव कुमार, चिंटू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >