ठंड से बचाव के लिए दी गयी टोपी
औरंगाबाद सदर : मातृ सदन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सोमवार को रफीगंज के बड़गांव में निर्धन गरीब छात्रों के बीच टोपी और पठन -पाठन सामग्री का वितरण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय यादव उपस्थित थे. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रफीगंज मातृ सदन अस्पताल के संचालक डा मनोज कुमार शर्मा अपने समाजिक गतिविधियो से असहाय व निर्धन लोगों की मदद करते रहते है .
इनके द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है. निर्धन छात्र-छात्राओं को स्कूल में जाकर स्वास्थ्य जांच करने और उनके बीच मुफ्त दवाओ का वितरण करना एक बेहतर पहल है. डा मनोज कुमार शर्मा द्वारा ट्रस्ट के बैनर तले एकल विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र- छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाइया उपलब्ध करायी गयी . साथ ही ठंड को देखते हुए उन्होंने बच्चों के बीच टोपी भी बांटे. इस दौरान एकल विद्यालय यके प्रखंड प्रशिक्षक नंद किशोर प्रसाद, सबिता देवी,समाजसेवी सुनील मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
