टेंपो यूनियन ने मृत साथी के परिजन को दी सहायता राशि

औरंगाबाद (ग्रामीण) : 12 दिन पूर्व चक्रवाती तूफान में एक विशाल पेड़ गिरने की घटना में मारे गये टेंपू चालक भोला सिंह के परिजन को टेंपो यूनियन ने सहायता राशि प्रदान की है. ऑटो रिक्शा ड्राइवर संघ के अध्यक्ष रंजीत शाही कार्यकर्ताओं के साथ भोला सिंह के घर गये व पत्नी विमला देवी को 10 […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : 12 दिन पूर्व चक्रवाती तूफान में एक विशाल पेड़ गिरने की घटना में मारे गये टेंपू चालक भोला सिंह के परिजन को टेंपो यूनियन ने सहायता राशि प्रदान की है. ऑटो रिक्शा ड्राइवर संघ के अध्यक्ष रंजीत शाही कार्यकर्ताओं के साथ भोला सिंह के घर गये व पत्नी विमला देवी को 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की. इस मौके पर संतोष कुमार, छठु राम, मधुवन सिंह, नागेंद्र राम, धर्मेंद्र यादव, रंजीत गुप्ता, अजय गुप्ता, रुस्तम, सिकंदर व करार अंसारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >