औरंगाबाद में भावी मुखिया प्रत्याशी का अपहरण

औरंगाबाद में भावी मुखिया प्रत्याशी का अपहरण देव प्रखंड की बसडीहा पंचायत की वर्तमान मुखिया के पति हैं मोहम्मद नईम अंसारीगुरुवार को निकले थे मतदाताओं से मिलने, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि4औरंगाबाद (नगर)औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड अंतर्गत बसडीहा पंचायत की वर्तमान मुखिया जुलेखा खातून के पति मोहम्मद नईम अंसारी को अगवा करने का मामला […]

औरंगाबाद में भावी मुखिया प्रत्याशी का अपहरण देव प्रखंड की बसडीहा पंचायत की वर्तमान मुखिया के पति हैं मोहम्मद नईम अंसारीगुरुवार को निकले थे मतदाताओं से मिलने, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि4औरंगाबाद (नगर)औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड अंतर्गत बसडीहा पंचायत की वर्तमान मुखिया जुलेखा खातून के पति मोहम्मद नईम अंसारी को अगवा करने का मामला सामने आया है. पता चला है कि मोहम्मद नईम अंसारी पंचायत चुनाव में स्वयं मुखिया प्रत्याशी के रूप में नामांकन करनेवाले थे. इसी सिलसिले में वह गुरुवार की शाम बाइक से क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क करने के लिए निकले थे. देर रात घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया. लेकिन, उनसे बात नहीं हो सकी. इसके बाद उनकी खोजबीन की गयी, पर उनका सुराग नहीं मिला. अगले दिन शुक्रवार को परिजनों ने मुफस्सिल थाने में सूचना दी. जुलेखा खातून ने पति के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है.लावारिस मिली बाइक : सूचना के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी पुलिस को मोहम्मद नईम की बाइक नेपवा नहर के पास लावारिस हालत में मिली. इधर, पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि मुखिया पति के अपहरण होने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >