शिवभजनबिगहा में बिजली व स्कूल नहीं

शिवभजनबिगहा में बिजली व स्कूल नहीं हसपुरा (औरंगाबाद). डुमरा पंचायत के शिवभजनबिगहा गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव डुमरा पंचायत की अंतिम सीमा पर बसा है, जहां अब तक न बिजली तो पहुंची व न ही पढ़ने के लिए स्कूल खुला. न तो पक्की नाली बनायी गयी और […]

शिवभजनबिगहा में बिजली व स्कूल नहीं हसपुरा (औरंगाबाद). डुमरा पंचायत के शिवभजनबिगहा गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव डुमरा पंचायत की अंतिम सीमा पर बसा है, जहां अब तक न बिजली तो पहुंची व न ही पढ़ने के लिए स्कूल खुला. न तो पक्की नाली बनायी गयी और न ही गलियों में ईंट सोलिंग करायी गयी है. इस गांव में महादलित परिवार के लोग बसे हुए हैं. कमलेश कुमार, अशोक कुमार, अमर कुमार व ब्रजेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि जब चुनाव आता है, तो प्रत्याशी लुभावने नारे व वादों से वोट तो ले लेते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सबकुछ भूल जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >