कांडी में श्रीरामकथा की तैयारी जोरों पर

कांडी में श्रीरामकथा की तैयारी जोरों पर नवीनगर (औरंगाबाद).प्रखंड के कांडी गांव में बुधवार से आयोजित होनेवाले श्रीराम कथा सह शिव प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है. 11 विद्वान पंडितों द्वारा देवाधिदेव महादेव भगवान शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ चित्रकुट के महिला प्रवचनकर्ता उषा रामायणी द्वारा 20 जनवरी से श्रीराम कथा का आयोजन […]

कांडी में श्रीरामकथा की तैयारी जोरों पर नवीनगर (औरंगाबाद).प्रखंड के कांडी गांव में बुधवार से आयोजित होनेवाले श्रीराम कथा सह शिव प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है. 11 विद्वान पंडितों द्वारा देवाधिदेव महादेव भगवान शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ चित्रकुट के महिला प्रवचनकर्ता उषा रामायणी द्वारा 20 जनवरी से श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेगा. मुखिया प्रतिनिधि रामाशीष पाल ने बताया कि रामपुर पंचायत के मुखिया मंजु देवी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत 20 जनवरी को पुनपुन पावन नदी नवीनगर छठ घाट के समीप से जलभरी से होगा. कार्यक्रम की तैयारी में गांववाले के साथ-साथ सभी कार्यकर्ता जुटे हैं. इसके लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गयी है. मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों को पेयजल की समस्या को देखते हुए चापाकल लगाया गया है. इसके साथ ही सफाई व मंदिर का सजावट किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >