चत्रिा समाज ने की बैठक

चित्रा समाज ने की बैठक औरंगाबाद.रविवार को चित्रा कल्याण केंद्र के सदस्यों ने शहर के भास्कर नगर कर्मा रोड स्थित कार्यालय में एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त बीडीओ भैरवनाथ पाठक ने की. इस दौरान स्वामी विवेकानंद युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत जयंती मनायी. वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे. आज […]

चित्रा समाज ने की बैठक औरंगाबाद.रविवार को चित्रा कल्याण केंद्र के सदस्यों ने शहर के भास्कर नगर कर्मा रोड स्थित कार्यालय में एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त बीडीओ भैरवनाथ पाठक ने की. इस दौरान स्वामी विवेकानंद युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत जयंती मनायी. वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे. आज उनके बताये मार्गों पर चलने की जरूरत है. इस मौके पर कृष्ण कुमार मिश्र, रामनारायण पांडेय, रामनरेश मिश्र, देवेंद्र कुमार मिश्र, जवाहर पाठक, शैलेंद्र मिश्र, महाराज मिश्र, सुरेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे. ———————–सुपर ओवर में मंजूराही की टीम जीतीऔरंगाबाद. छात्र समागम के नगर अध्यक्ष अंशु कुमार द्वारा आयोजित स्व भीखारी ठाकुर द्वितीय टूर्नामेंट के पहले मैच में जसोइया जूनियर टीम व मंजूराही टीम के बीच मैच खेला गया. दोनों के बीच स्कोर बराबरी होने के कारण सुपर ओवर का मैच हुआ, जिसमें मंजूराही की टीम ने जीत हासिल की. यह टूर्नामेंट शहर के लक्ष्मण मुहल्ला स्थित मैदान पर खेला गया. मौके पर धंपत ठाकुर, रामजीत ठाकुर, शशि कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार आदि उपस्थित थे. ——————आरएसएस ने मनाया मकर संक्रांति उत्सवऔरंगाबाद. रविवार को बिराटपुर जरमा खाप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अरुण नगर द्वारा मकर सक्रांति उत्सव सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया. सबसे पहले ध्वज प्रणाम किया गया. कार्यक्रम में संघ के जिला कार्यवाहक धर्मराज जी, जितेंद्र, कमलेश्वर मिश्रा, विश्वनाथ, सौरभ, अमरदीप, विकास आदि उपस्थित थे.——————–विवाद के बाद पवई की टीम लौटी औरंगाबाद. केताकी पंचायत के भटकुर में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच पवई व खरकनी की टीम के बीच प्रारंभ हुआ. पहले खेलते हुए खरकनी ने 100 रन बनाये. इसके जवाब में खेलने उतरी पवई की टीम को छह ओवर में 35 रन बनाने थे, उसी दौरान विवाद हो गया. पवई की टीम ने अंपायर पर पक्षपात का आरोप लगाया. फिर मैच में विवाद दुर्व्यवहार के रूप में तब्दील होने लगा. इसी बीच पवई की टीम बीच से ही मैच छोड़ कर वापस लौट गयी. कप्तान मोहन सिंह, खिलाड़ी मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता, कृष्णा सोनू, प्रकाश, आकाश, नवनीत आदि ने बताया कि पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट में पक्षपात की गयी. इसी वजह से मैच छोड़ कर चल दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >