सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी, पटना रेफर

सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी, पटना रेफर ओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड के देवकली निवासी शत्रुधन सिंह के पुत्र रोशन कुमार रविवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, गांव से मोटरसाइकिल से ओबरा बाजार जा रहा था. तभी पावर सब स्टेशन के समीप एनएच 98 पर पहले से पलटा कुटी लदा ट्रक से […]

सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी, पटना रेफर ओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड के देवकली निवासी शत्रुधन सिंह के पुत्र रोशन कुमार रविवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, गांव से मोटरसाइकिल से ओबरा बाजार जा रहा था. तभी पावर सब स्टेशन के समीप एनएच 98 पर पहले से पलटा कुटी लदा ट्रक से संतुलन खो दिया. इसमें घायल हो गया है. सूचना मिलते ही ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने दल बल के साथ पहुंच कर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु पहुंचाया. चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु औरंगाबाद रेफर कर दिया है. रोशन कुमार को औरंगाबाद के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >