गजना महोत्सव में गीत-संगीत की होगी धूम नवीनगर(औरंगाबाद). नगर पंचायत के सत्येंद्रनगर स्थित कुमार अवधेश सिंह के आवास पर गजना महोत्सव में आयोजित किये जानेवाले कार्यक्रम के निर्धारण के लिए उपसमिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता संयोजक कुमार अवधेश सिंह ने की. तीन दिवसीय गजना महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के गीत-संगीत व नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाने पर बल दिया गया.इसके लिए सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जायेगा. बच्चों के बीच देशभक्ति गीत, लोकगीत, भाषण प्रतियोगिता व रंगोली आदि की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. पता चला है कि स्थानीय व बाहरी कलाकारों को भी कला प्रस्तुति व प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया जायेगा. स्कूलों के हेडमास्टरों व अन्य लोगों को भी बुलाया जायेगा. महोत्सव की तैयारी के लिए दोबारा 17 जनवरी को बैठक की जायेगी. बैठक में रामजीत शर्मा, शंकर प्रसाद, मुश्ताक अहमद, राजकुमार रजक, शिवप्रसाद साहू व अन्य मौजूद थे.
गजना महोत्सव में गीत-संगीत की होगी धूम
गजना महोत्सव में गीत-संगीत की होगी धूम नवीनगर(औरंगाबाद). नगर पंचायत के सत्येंद्रनगर स्थित कुमार अवधेश सिंह के आवास पर गजना महोत्सव में आयोजित किये जानेवाले कार्यक्रम के निर्धारण के लिए उपसमिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता संयोजक कुमार अवधेश सिंह ने की. तीन दिवसीय गजना महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के गीत-संगीत व नृत्य आदि […]
