दव्यिांगों को इंदिरा आवास देने की मांग

दिव्यांगों को इंदिरा आवास देने की मांगमदनपुर (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय मदनपुर में बिहार विकलांग अधिकार मंच के तत्वावधान में जागरूकता शिविर लगाया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल रंजन व देखरेख उदय कुमार शिकारी ने की. इस दौरान मुख्य अतिथि देव के प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी ने कहा कि दिव्यांगों को अपने अधिकार के प्रति जागना […]

दिव्यांगों को इंदिरा आवास देने की मांगमदनपुर (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय मदनपुर में बिहार विकलांग अधिकार मंच के तत्वावधान में जागरूकता शिविर लगाया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल रंजन व देखरेख उदय कुमार शिकारी ने की. इस दौरान मुख्य अतिथि देव के प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी ने कहा कि दिव्यांगों को अपने अधिकार के प्रति जागना होगा. सरकार द्वारा शोषण किया जा रहा है. इसके विरोध में आवाज बुलंद करना होगा. प्रदेश सचिव गुप्ता पासवान ने कहा कि यदि सरकार दिव्यांगों को आरक्षण,पेंशन को बढ़ाने के साथ-साथ इंदिरा आवास देने की मांग सरकार से की है. इन मांगों को पूरा होने पर आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव सागर, महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष संध्या कुमारी, प्रखंड सचिव बसंत कुमार, उप सचिव अनुज कुमार व अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >