जगदीशपुर के रणविजय दल्लिी में किये गये सम्मानित

जगदीशपुर के रणविजय दिल्ली में किये गये सम्मानित फोटो नंबर-36,परिचय-रणविजय राव को सम्मानित करते वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम जन्मेजय,डा हरीश नवल और प्रताप सहगलऔरंगाबाद.पोखराहा पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी व लोकसभा सचिवालय के सहायक संपादक रणविजय राव को दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले के दौरान सम्मानित किया गया. श्री राव को उनकी साहित्यिक […]

जगदीशपुर के रणविजय दिल्ली में किये गये सम्मानित फोटो नंबर-36,परिचय-रणविजय राव को सम्मानित करते वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम जन्मेजय,डा हरीश नवल और प्रताप सहगलऔरंगाबाद.पोखराहा पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी व लोकसभा सचिवालय के सहायक संपादक रणविजय राव को दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले के दौरान सम्मानित किया गया. श्री राव को उनकी साहित्यिक गतिविधियों के लिए वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम जन्मेजय, डाॅ हरीश नवल व प्रताप सहगल ने प्रमाण पत्र के साथ प्रतीक चिह्न व अंग वस्त्र पहना कर सोभना सम्मान से सम्मानित किया. इस मौके पर सोभना वेलफेयर सोसाइटी के संयोजक सुमित प्रताप सिंह व संगीता सिंह तोमर भी उपस्थित थे. जानकारी मिली है कि पिछले विश्व पुस्तक मेले में रणविजय राव के काव्य संग्रह कश-म-कश का लोकार्पण हुआ था. कई पत्र पत्रिकाओं में इसकी समीक्षा भी प्रकाशित हुई. औरंगाबाद के योजना भवन में भी इसका लोकार्पण हुआ था. पुस्तक काफी चर्चित हुई थी. गौरतलब है कि श्री राव पटना कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की. इस समय भारतीय संसद में लोकसभा सचिवालय में सहायक संपादक के पद पर कार्यरत है. सम्मानित होने की जानकारी उनके परिजन व नारायणा क्लासेस के निदेशक सतीश रंजन व एमडी वीरेंद्र कुमार द्वारा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >