आयुष चिकत्सिकों ने संगठन की मजबूती पर दिया बल

आयुष चिकित्सकों ने संगठन की मजबूती पर दिया बल फोटो नंबर-25, परिचय-बैठक में उपस्थित आयुष चिकित्सक औरंगाबाद (सदर).शहर के क्लब रोड स्थित संघ भवन में रविवार को आरबीएसके आयुष चिकित्सकों ने एक बैठक की. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर अस्पताल के चिकित्सक आषित रंजन उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए श्री रंजन […]

आयुष चिकित्सकों ने संगठन की मजबूती पर दिया बल फोटो नंबर-25, परिचय-बैठक में उपस्थित आयुष चिकित्सक औरंगाबाद (सदर).शहर के क्लब रोड स्थित संघ भवन में रविवार को आरबीएसके आयुष चिकित्सकों ने एक बैठक की. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर अस्पताल के चिकित्सक आषित रंजन उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए श्री रंजन ने कहा कि चिकित्सकों व पारा मेडिकल स्टाफ को संगठन के माध्यम से एकाकार करने की आवश्यकता है. ताकि चिकित्साकर्मी किसी एक बैनर के नीचे संगठित हो सके. संयुक्त संगठन से चिकित्साकर्मियों को बल मिलेगा. बैठक की अध्यक्षता रफीगंज के डाॅ मनोज कुमार शर्मा ने की. बैठक में उपाध्यक्ष डाॅ प्रवीण कुमार, सचिव डाॅ गुलाम हैदर, संयोजक डाॅ जयकांत पांडेय, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय, डाॅ धर्मेंद्र व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >