फुटबॉल मैच कराने का नर्णिय

फुटबॉल मैच कराने का निर्णयदाउदनगर (अनुमंडल). जगदेव विचार मंच की अनुमंडल स्तरीय बैठक अनुमंडल अध्यक्ष डाॅ रामबच्चन सिंह की अध्यक्षता में मंच के कार्यालय में हुई. इसमें 21 फरवरी को अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. प्रत्येक वर्ष की तरह इस अवसर पर फुटबॉल मैच कराने का निर्णय […]

फुटबॉल मैच कराने का निर्णयदाउदनगर (अनुमंडल). जगदेव विचार मंच की अनुमंडल स्तरीय बैठक अनुमंडल अध्यक्ष डाॅ रामबच्चन सिंह की अध्यक्षता में मंच के कार्यालय में हुई. इसमें 21 फरवरी को अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. प्रत्येक वर्ष की तरह इस अवसर पर फुटबॉल मैच कराने का निर्णय लिया गया. इस बार डायट तरार के खेल मैदान पर आयोजित होगा, जिसमें पटना व रांची की टीमें भाग लेंगी. अनुमंडल सचिव उमानाथ भगत ने बताया कि जयंती समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरवल विधायक रवींद्र सिंह, ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा व पूर्व विधायक राजाराम सिंह मौजूद रहेंगे. इस मौके पर मंच के संरक्षक ललन प्रसाद सिंह, मुखिया हरि प्रसाद सिंह, अंकेक्षक अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार वर्मा, रामसुरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेश मेहता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >