नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने के लिए लगाये गये बैनर

नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने के लिए लगाये गये बैनर फोटो नंबर-17, परिचय-प्रखंड कार्यालय के समक्ष पुलिस द्वारा लगाये गये बैनर कुटुंबा(औरंगाबाद).वामपंथी उग्रवादियों प्रत्यार्पण सह पुनर्वासन योजना का बैनर रविवार को पुलिसकर्मियों द्वारा भिन्न-भिन्न जगहों पर लगाया गया. कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय ने अंबा-नवीनगर पथ के तमसी मोड़, ओरडीह, कासिमपुर, जमुआ, बिचला मोड़ तथा पिपरा […]

नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने के लिए लगाये गये बैनर फोटो नंबर-17, परिचय-प्रखंड कार्यालय के समक्ष पुलिस द्वारा लगाये गये बैनर कुटुंबा(औरंगाबाद).वामपंथी उग्रवादियों प्रत्यार्पण सह पुनर्वासन योजना का बैनर रविवार को पुलिसकर्मियों द्वारा भिन्न-भिन्न जगहों पर लगाया गया. कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय ने अंबा-नवीनगर पथ के तमसी मोड़, ओरडीह, कासिमपुर, जमुआ, बिचला मोड़ तथा पिपरा बगाही आदि जगहों पर इसका पोस्टर लगाया. अंबा थानाध्यक्ष राजेश कुमार एरका कॉलोनी, प्रखंड कार्यालय, नवीनगर रोड आदि स्थानों पर व रिसियप थानाध्यक्ष प्रवीर कुमार व सिमरा थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने भी सड़कों व चौक -चौराहरों और उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में पोस्टर लगा कर योजना का संदेश दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस योजना अंतर्गत पात्रता रखनेवालों को उसके रुचि के अनुसार रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण देने का प्रावधान है. इसके साथ ही आत्मसमर्पण करने पर सरकारी प्रावधनों के अनुरूप रुपये निर्धारित है, जो बैनर पर अंकित है. पुलिस ने नक्सलियों व उनके परिजनों से अपील की है कि वे मुख्यधारा से जुड़े तथा सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >