बिजली विभाग के कनीय अभियंता को जान मारने की धमकी, मामला दर्ज

बिजली विभाग के कनीय अभियंता को जान मारने की धमकी, मामला दर्ज औरंगाबाद (ग्रामीण)बिजली विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार को कुछ लोगों ने जान मारने की धमकी दी है. इससे पहले उनके साथ गाली-गलौज भी की गयी. इस मामले की प्राथमिकी मनोज के बयान पर दर्ज की गयी है. इसमें लड्डू सिंह व राजेश […]

बिजली विभाग के कनीय अभियंता को जान मारने की धमकी, मामला दर्ज औरंगाबाद (ग्रामीण)बिजली विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार को कुछ लोगों ने जान मारने की धमकी दी है. इससे पहले उनके साथ गाली-गलौज भी की गयी. इस मामले की प्राथमिकी मनोज के बयान पर दर्ज की गयी है. इसमें लड्डू सिंह व राजेश कुमार सिंह को आरोपित बनाया गया है. नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने बताया कि कनीय अभियंता ने जो बयान दिये हैं उसके अनुसार वे सत्येंद्र नगर के जय मां कॉलनी में मीटर रीडर निखिल कुमार सिंह के साथ मीटर पठन का काम कर रहे थे. लड्डू सिंह की दुकान में मीटर पठन का कार्य करना था, लेकिन वहां पर झगड़ा-झंझट हो गया. कनीय अभियंता ने कहा है कि मीटर रीडर के साथ जिस वक्त वदसलूकी हो रही थी तो उस वक्त विरोध किया, तो उनके साथ भी गाली-गलौज की. साथ ही जान मारने की धमकी भी दी गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >