भरूब में आग से पांच किसानों के धान जले

भरूब में आग से पांच किसानों के धान जले फोटो नंबर-7, परिचय- जलते धान को बुझाते लोगओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड के भरूब गांव में रविवार की अहले सुबह खलिहान में आग लगने से किसानों के धान के बोझे जल कर राख हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, शिवशंकर पांडेय, धरक्षण यादव, त्रिवेणी पासवान, डोमा यादव व लक्ष्मण […]

भरूब में आग से पांच किसानों के धान जले फोटो नंबर-7, परिचय- जलते धान को बुझाते लोगओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड के भरूब गांव में रविवार की अहले सुबह खलिहान में आग लगने से किसानों के धान के बोझे जल कर राख हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, शिवशंकर पांडेय, धरक्षण यादव, त्रिवेणी पासवान, डोमा यादव व लक्ष्मण पासवान के धान के बोझे जले हैं. पूर्व पैक्स अध्यक्ष मनीषा पांडेय व मुखिया शशिभूषण पासवान ने बताया कि अगलगी की सूचना पर ओबरा अंचलाधिकारी व दाउदनगर सिविल एसडीओ राकेश कुमार ने तत्काल पहल की और दाउदनगर से दमकल दल भेजा, जिसके बाद आग को बुझाया गया. लोगों ने बताया कि धरक्षण व डोमा यादव को अगलगी से काफी क्षति हुई है. वे लोग बटाई पर खेती की थी. पीड़ित परिवारों ने लिखित आवेदन संबंधित पदाधिकारी व ओबरा थाने में दिया है. अंचलाधिकारी तारा प्रकाश ने बताया कि जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >