सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानीफोटो नंबर-6,परिचय-सड़क के गडढे में जमा नाली का पानीबारुण (औरंगाबाद).बारुण मुख्यालय स्थित केशव मोड़ से जानेवाली सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है. रोड में जगह-जगह गड्ढे उभर आये हैं,जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. शांतिनगर मुहल्ले में नाली न होने की वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी रोड पर ही बहता है,जिसके कारण रोड में उभरे गड्ढे में पानी भर जाता है. इसी रोड से होकर लोग स्टेट बैंक, इंडियन बैंक व एटीएम, सोननगर रेलवे स्टेशन व मंगलवार के साप्ताहिक मेले में भी लोग इसी रोड से होकर गुजरते हैं. स्थानीय निवासी चंदन कुमार, राजीव कुमार ने बताया कि मुहल्ले में नाली निर्माण नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी रोड पर ही बहता है, जिसके वजह से रोड और क्षतिग्रस्त हो रहा है. नाली का पानी बहना बंद हो जाये तो रोड कुछ हद तक सही हो जायेगा. पानी भरे होने की वजह से लोगों व वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है.
सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी
सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानीफोटो नंबर-6,परिचय-सड़क के गडढे में जमा नाली का पानीबारुण (औरंगाबाद).बारुण मुख्यालय स्थित केशव मोड़ से जानेवाली सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है. रोड में जगह-जगह गड्ढे उभर आये हैं,जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. शांतिनगर मुहल्ले में नाली न होने की वजह से घरों […]
