नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आज दाउदनगर (अनुमंडल).नगर पंचायत बोर्ड की सामान्य मासिक बैठक सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में होनी है,जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी. कार्यपालक पदाधिकारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों को बैठक की सूचना दे दी गयी है. बैठक के एजेंडे में गत बैठक की संपुष्टि, विकास, सफाई सहित अन्य विषय शामिल है. दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि बोर्ड की यह मासिक बैठक लगभग सात महीने के बाद होने जा रही है. पिछली सामान्य बैठक 14 मई 2015 को हुई थी. कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में विपिन बिहारी सिंह के योगदान देने के बाद यह पहली सामान्य बैठक होगी.
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आज
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आज दाउदनगर (अनुमंडल).नगर पंचायत बोर्ड की सामान्य मासिक बैठक सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में होनी है,जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी. कार्यपालक पदाधिकारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों को बैठक की सूचना दे दी गयी है. बैठक के एजेंडे में गत बैठक की संपुष्टि, […]
