अग्निपीड़ितों को मुआवजा देने की मांग

अग्निपीड़ितों को मुआवजा देने की मांग देवकुंड (औरंगाबाद).गोह के पुंदौल गांव में खलिहान में लगी आग से चार किसानों को हुई नुकसान की भरपाई की मांग सामाजिक कार्यकर्ता दीपक उपाध्याय ने की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बराबर हो रही है बावजूद सरकार की नींद नहीं खुल रही है. उस पर काबू […]

अग्निपीड़ितों को मुआवजा देने की मांग देवकुंड (औरंगाबाद).गोह के पुंदौल गांव में खलिहान में लगी आग से चार किसानों को हुई नुकसान की भरपाई की मांग सामाजिक कार्यकर्ता दीपक उपाध्याय ने की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बराबर हो रही है बावजूद सरकार की नींद नहीं खुल रही है. उस पर काबू पाने के लिए ग्रामीण दमकल के लिए फोन करते है, लेकिन दमकल आने में घंटों का समय लग जाता है. इसका मुख्य वजह है कि एक भी दमकल प्रखंड मुख्यालय में नहीं होता है. अगर प्रखंड में एक भी दमकल होता तो घटना स्थल पर बहुत कम समय में पहुंच जाता और लोगों को कम नुकसान होता. श्री उपाध्याय ने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अग्निपीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >