काॅमरेड की मौत पर कार्यकर्ताओं ने जतायी संवेदना देवकुंड (औरंगाबाद). गोह के हथियारा गांव में काॅमरेड धीरा प्रसाद आजाद की मौत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना जतायी है. कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार सिंह, नागेश्वर सिंह, अरवल जिला मंत्री राम एकबाल सिंह, गोह अंचल सचिव सुरेश प्रसाद व पूर्व मुखिया रामकृपाल विश्वकर्मा ने उनके घर जाकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा की काॅमरेड धीरा प्रसाद आजाद पार्टी के एक साहसी व ईमानदार कार्यकर्ता थे. गौरतलब हो कि काॅमरेड धीरा प्रसाद आजाद की मौत शुक्रवार को खलिहान में धान की ओसनी करने के क्रम में मशीन की चपेट में आने से हो गयी थी.
कॉमरेड की मौत पर कार्यकर्ताओं ने जतायी संवेदना
काॅमरेड की मौत पर कार्यकर्ताओं ने जतायी संवेदना देवकुंड (औरंगाबाद). गोह के हथियारा गांव में काॅमरेड धीरा प्रसाद आजाद की मौत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना जतायी है. कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार सिंह, नागेश्वर सिंह, अरवल जिला मंत्री राम एकबाल सिंह, गोह अंचल सचिव सुरेश प्रसाद व पूर्व […]
