शराब बंदी से होगा महिलाओं को लाभ कुटुंबा(औरंगाबाद). मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराब बंदी के निर्णय को महिला जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वागत योग्य बताया. शनिवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक अंबा में की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंकुतला देवी ने की. उन्होंने कहा कि शराबियों से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चे व महिलाओं को होती थी. शराब बंद होने से समाज मे सुधार होगा और इसका सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिलेगा. संगठन को मजबूत कराने के लिए चर्चा की गयी. इसके साथ ही गत दिनों जिलाध्यक्ष शोभा देवी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष को बिना सूचना दिये बैठक करने का पुरजोर विरोध किया गया. बैठक में महादलित प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष अजय राम, विरेंद्र मेहता, मंजु देवी, सुमित्रा देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी, लखिया देवी, पूनम देवी, सुनिता देवी व अन्य मौजूद थीं.
शराब बंदी से होगा महिलाओं को लाभ
शराब बंदी से होगा महिलाओं को लाभ कुटुंबा(औरंगाबाद). मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराब बंदी के निर्णय को महिला जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वागत योग्य बताया. शनिवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक अंबा में की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंकुतला देवी ने की. उन्होंने कहा कि शराबियों से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चे व महिलाओं […]
