ईशान को दाउदनगर रत्न से सम्मानित करने का निर्णय गणतंत्र दिवस को लेकर एसडीओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक फोटो नंबर-33, परिचय-गणतंत्र दिवस की तैयारी हेतू बैठक करते एसडीओ राकेश कुमारदाउदनगर (अनुमंडल) .गणतंत्र दिवस की तैयारी हेतु एक बैठक एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय सभाकक्ष में की गयी, जिसमें झंडोत्तोलन कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया. विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. मुख्य समारोह परेड ग्राउंड में होगा, जहां 10 बज कर 15 मिनट पर एसडीओ झंडोत्तोलन करेंगे. प्रतिभागियों द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया जायेगा. बिहार पुलिस, भारत स्काउट व गाइड, विवेकानंद मिशन स्कूल व विधा निकेतन के अलावे जेल पुलिस व एसटीएफ भी परेड में हिस्सा लेंगे. झांकी हेतु प्रतिभागियों को वाहन उपलब्ध कराने की जवाबदेही बीडीओ अशोक प्रसाद व थानाध्यक्ष पंकज कुमार को दी गयी. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विपिन बिहारी सिंह को शहर की पूर्ण सफाई कराने की जवाबदेही दी गयी. डीसीएलआर मनोज कुमार के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कमेटी का गठन किया गया. इसमें जेल अधीक्षक, उपकोषागार पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अलावे राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज शामिल किये गये हैं. यह प्रतियोगिता प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मंच पर होगी. अंडर-19 वर्ल्ड टीम के कप्तान प्रखंड के गोरडीहां निवासी ईशान किशन, देहरादून में प्रथम स्थान नाटक के क्षेत्र में प्राप्त करनेवाले नाटक के लेखक व निर्देशक धर्मवीर भारती को दाउदनगर रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. स्वतंत्रता सेनानियों व मैट्रीक व इंटर में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. सभी बीइओ को निर्देश दिया गया कि वे सुबह में प्रभात फेरी निकलवाना सुनिश्चित करें. बैठक में सीओ विनोद सिंह, मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी, अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार, विधा निकेतन के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता, सीइओ आनंद प्रकाश, राष्ट्रीय इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह, श्रवण कुमार संत, डाॅ सत्येंद्र कुमार राय, नंदकिशोर चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद थे.
ईशान को दाउदनगर रत्न से सम्मानित करने का नर्णिय
ईशान को दाउदनगर रत्न से सम्मानित करने का निर्णय गणतंत्र दिवस को लेकर एसडीओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक फोटो नंबर-33, परिचय-गणतंत्र दिवस की तैयारी हेतू बैठक करते एसडीओ राकेश कुमारदाउदनगर (अनुमंडल) .गणतंत्र दिवस की तैयारी हेतु एक बैठक एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय सभाकक्ष में की गयी, जिसमें झंडोत्तोलन कार्यक्रम […]
