श्रीरामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग दाउदनगर(औरंगाबाद).श्रीरामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग को लेकर हसपुरा प्रखंड के पहरपुरा गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. मंदिर के पुजारी कृष्णनंदन सिंह ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान चलाने के बाद इसे न्यास समिति के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल को सौंपा जायेगा. हस्ताक्षर अभियान में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने हस्ताक्षर बनाये तथा सभी ने एक स्वर से श्रीरामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग की. श्रद्धालुओं ने कहा कि त्रेतायुग में श्रीराम राजा होते हुए भी प्रजा का ख्याल रखते थे. मर्यादा पुरुषोत्तम की उपाधि उन्हें दी गयी थी.
श्रीरामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग
श्रीरामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग दाउदनगर(औरंगाबाद).श्रीरामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग को लेकर हसपुरा प्रखंड के पहरपुरा गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. मंदिर के पुजारी कृष्णनंदन सिंह ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान चलाने के बाद इसे न्यास समिति के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल को सौंपा जायेगा. हस्ताक्षर […]
