बैंक में खाता खोलवाने को लेकर छात्र-छात्राएं परेशान

बैंक में खाता खोलवाने को लेकर छात्र-छात्राएं परेशान फोटो नंबर-4,परिचय- बैंक में अपनी बारी का इंतजार करती छात्राएंदेवकुंड (औरंगाबाद). बैंक में खाता खोलवाने के लिए छात्र-छात्राएं परेशान हैं. कुछ ऐसा ही दृश्य एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र, देवकुंड में रहा. यहां 10 बजे से दिनभर छात्र-छात्राएं खाता खोलवाने के लिए लंबी कतार में खडे थे. इस […]

बैंक में खाता खोलवाने को लेकर छात्र-छात्राएं परेशान फोटो नंबर-4,परिचय- बैंक में अपनी बारी का इंतजार करती छात्राएंदेवकुंड (औरंगाबाद). बैंक में खाता खोलवाने के लिए छात्र-छात्राएं परेशान हैं. कुछ ऐसा ही दृश्य एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र, देवकुंड में रहा. यहां 10 बजे से दिनभर छात्र-छात्राएं खाता खोलवाने के लिए लंबी कतार में खडे थे. इस संबंध में छात्रा ने बताया कि बैक में खाता खोलवाने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र जमा करना होता है, जिससे आरटीपीएस कार्यालय का कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद आवासीय बन रहा है, उसके बाद बैंक में इतनी भीड़ है कि अपनी बारी के लिए दिन भर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बैंक प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि छठीं से 10वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को बैंक में खाते खोलवा कर विद्यालय में जमा करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >