ढिबरा में मिले चार नक्सलियों के शवफोटो 9 एयूआर 8-घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे सीआरपीएफ डीजी प्रकाश मिश्र व अन्य.एक कारबाइन, एक एके-47, दो पुलिस राइफल, एक देसी राइफल व 200 कारतूस बरामदशुक्रवार की शाम कोबरा पुलिस व नक्सलियों के बीच बांध गोरया जंगल में हुई थी मुठभेड़मारे गये थे पांच नक्सली, एक जवान भी हुआ था जख्मी मारे गये नक्सली सब जोनल कमांडर अभिजीतजी के दस्ते के थे सदस्य प्रतिनिधि, औरंगाबाद (कार्यालय)औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के बांध गोरया जंगल से पुलिस ने चार नक्सलियों के शव बरामद कर लिये हैं. शवों के पास से एक कारबाइन, एक एके-47, दो पुलिस राइफल, एक देसी राइफल व 200 कारतूस भी मिले हैं. चारों शवों को जंगल से निकाल कर कड़ी सुरक्षा के साथ देव सीआरपीएफ कैंप लाया गया. यहां सीआरपीएफ डीजी, आइजी व अन्य वरीय अफसरों ने उनका मुआयना किया और बाद में पाेस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया. पता चला है कि मारे गये सभी नक्सली सब जोनल कमांडर अभिजीतजी के दस्ते के सदस्य थे.जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब देव में कोबरा कैंप पर मौजूद सीआरपीएफ डीजी प्रकाश मिश्र, सीआरपीएफ आइजी आरके मिश्र, स्पेशल डीजी दुर्गा प्रसाद, डीआइजी डाॅ कमल कुमार सिंह, डीआइजी (ऑपरेशन) परमवीर रजोरा, सीआरपीएफ के सीइओ राजेश कुमार, एडीजी (विधि व्यवस्था) आलोक राज, मगध डीआइजी रत्न संजय, कोबरा कमांडेंट रवीश कुमार व एसपी बाबूराम ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि कोबरा जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. अफसरों ने बताया कि शुक्रवार की शाम जानकारी मिली थी कि नक्सली सब जोनल कमांडर अभीजीतजी का दस्ता जंगल में इकट्ठा हुआ है. इसी के आधार पर कोबरा के सहायक कमांडेंट चंदन कुमार, मो गुफरान व ढिबरा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में कोबरा पुलिस जंगल की तरफ निकली. जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी मोरचा संभाल कर जवाबी फायरिंग की. इसमें पांच नक्सली मार गिराये गये. हालांकि, उनकी पहचान नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को पहचान के लिए रखा जायेगा. सीआरपीएफ डीजी के अनुसार, घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर तक खून के निशान मिले हैं. इससे पता चलता है कि मुठभेड़ में कुछ और भी नक्सली मारे गये हैं या जख्मी हुए हैं. उन्हें नक्सली दस्ता अपने साथ ले गया. डीजी ने कहा कि जवानों ने बहादुरी व सूझबूझ दिखायी है. मुठभेड़ में शामिल जवानों को पुरस्कृत किया जायेगा व वीरता सम्मान के लिए सरकार से अनुशंसा की जायेगी.
ढिबरा में मिले चार नक्सलियों के शव
ढिबरा में मिले चार नक्सलियों के शवफोटो 9 एयूआर 8-घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे सीआरपीएफ डीजी प्रकाश मिश्र व अन्य.एक कारबाइन, एक एके-47, दो पुलिस राइफल, एक देसी राइफल व 200 कारतूस बरामदशुक्रवार की शाम कोबरा पुलिस व नक्सलियों के बीच बांध गोरया जंगल में हुई थी मुठभेड़मारे गये थे पांच नक्सली, एक जवान भी […]
