अपराध नियंत्रण में प्रबुद्ध लोगों का लें सहयोग : एसपी

औरंगाबाद (नगर) : जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने नयी पहल की शुरुआत की है. पुलिस अधीक्षक ने जिले भर के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि रविवार को प्रत्येक थानाध्यक्ष एक पंचायत का चयन करें और उस पंचायत के पांच प्रबुद्ध […]

औरंगाबाद (नगर) : जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने नयी पहल की शुरुआत की है.
पुलिस अधीक्षक ने जिले भर के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि रविवार को प्रत्येक थानाध्यक्ष एक पंचायत का चयन करें और उस पंचायत के पांच प्रबुद्ध नागरिकों को थाना पर बुलाकर उनकास्वागत करें, साथ ही बुद्धिजीवियों से क्षेत्र के असामाजिक तत्व के लोगों के बारे में पता लगाये कि कौन लोग क्षेत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जब तक पुलिस-पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित नहीं हो सकेगा तब तक अपराध पर नियंत्रण पाना मुश्किल है.
एसपी ने यह भी निर्देश जारी किया है कि इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. बल्कि कौन थानाध्यक्ष किस पंचायत को चयन करते हुए किन पांच प्रबुद्ध नागरिकों को थाना पर आमंत्रित किया उसकी सूची हर हाल में सोमवार को मिल जानी चाहिए. ताकि उस पर आगे की रणनीति तय की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >