प्राथमिकी दर्ज कर डॉक्टर को भेजा गया जेल पीड़ित के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी मामला-अलग-अलग तीन जगहों पर लेजा कर ऑपरेशन करने का अंबा (औरंगाबाद). राहत क्लिनिक अंबा के संचालक डाॅ प्रकाश वर्मा से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया. कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि पीड़ित महिला नवीनगर बड़वान के तेतरी देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि महिला ने अपने फर्द बयान में जालसाजी के तहत पैसा ठगने, षड्यंत्र के तहत अलग-अलग तीन जगहों पर इलाज कराने, जान मारने के नियत से ऑपरेशन करने व पुर्जा फाड़ने का आरोप डाॅक्टर पर लगाया है. महिला ने अपने बयान में नगर थाना औरंगाबाद की पुलिस से अपनी बात बतायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए डाॅ को जेल भेज दिया गया है. इधर, महिला के इस आरोप को डाॅ वर्मा ने बेबुनियाद व मनगढ़ंत बताया है. बताते चले कि गुरुवार को जनता दरबार में आवेदन प्राप्त होते ही डीएम कंवल तनुज ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. डीएम के निर्देश पर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अधिकारियों ने क्लिनिक के डाॅक्टर चैंबर व ऑपरेशन थियेटर को सील करके संचालक डाॅ वर्मा को हिरासत में ले लिया था.
प्राथमिकी दर्ज कर डॉक्टर को भेजा गया जेल
प्राथमिकी दर्ज कर डॉक्टर को भेजा गया जेल पीड़ित के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी मामला-अलग-अलग तीन जगहों पर लेजा कर ऑपरेशन करने का अंबा (औरंगाबाद). राहत क्लिनिक अंबा के संचालक डाॅ प्रकाश वर्मा से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया. कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि पीड़ित […]
