सांख्यिकी सेवा संघ के अध्यक्ष बने अजयफोटो नबर-14, परिचय- निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार चौधरीऔरंगाबाद (नगर).बिहार सांख्यिकी सेवा संघ (राजपत्रित) का अध्यक्ष जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अजय कुमार चौधरी को चुना गया है. जबकि नवादा सांख्यिकी पदाधिकारी शशिभूषण प्रसाद उपाध्यक्ष व गया जिले के सांख्यिकी पदाधिकारी शशि प्रभा को प्रदेश सचिव बनाया गया है. यह चुनाव पटना के एक होटल में हुआ. इस चुनाव में बिहार के सभी जिले के सांख्यिकी पदाधिकारी मौजूद थे. जहां सर्वसम्मति से अजय कुमार चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. श्री चौधरी ने बताया कि महेश प्रसाद को संयुक्त सचिव, भीम शर्मा को कोषाध्यक्ष व वैसुर रहमान को प्रवक्ता बनाया गया है. श्री चौधरी ने बताया कि विगत कई वर्षों से बिहार सांख्यिकी सेवा संघ राजपत्रित का चुनाव नहीं हो सका था. अध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उसका मैं निर्वहन करूंगा और सभी को एक साथ लेकर चलूंगा.
सांख्यिकी सेवा संघ के अध्यक्ष बने अजय
सांख्यिकी सेवा संघ के अध्यक्ष बने अजयफोटो नबर-14, परिचय- निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार चौधरीऔरंगाबाद (नगर).बिहार सांख्यिकी सेवा संघ (राजपत्रित) का अध्यक्ष जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अजय कुमार चौधरी को चुना गया है. जबकि नवादा सांख्यिकी पदाधिकारी शशिभूषण प्रसाद उपाध्यक्ष व गया जिले के सांख्यिकी पदाधिकारी शशि प्रभा को प्रदेश सचिव बनाया गया […]
