पति विक्षिप्त, मजदूरी कर पांच बच्चों की लालन-पालन कर रही थी तेतरी बेटी की हालत देख कर अस्पताल में फफक पड़ा पिता डीएम के निर्देश पर सदर अस्पताल में बड़वान निवासी तेतरी देवी का हो रहा इलाज फोटो नंबर-16 से 20 तक, परिचय- सदर अस्पताल में इलाजरत महिला तेतरी देवी, महिला से फर्द बयान लेते नगर थाना के दारोगा असलम अली, पुलिस हिरासत में डा प्रकाश वर्मा, छापेमारी करते एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, सील किया गया क्लिनिक औरंगाबाद/अंबा.इलाज के नाम पर गरीब परिवार को किस तरह चिकित्सक आर्थिक शोषण करते है, इसका उदाहरण गुरुवार को उस समय देखने को मिला जब नवीनगर के बड़वान गांव निवासी सुकन बैठा की पत्नी तेतरी देवी डीएम के जनता दरबार में चिकित्सक प्रकाश वर्मा के विरुद्ध शिकायत करने पहुंची. डीएम ने इस मामले का संज्ञान लिया और तुरंत महिला की बातों को सुन कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. यही नहीं अस्पताल के चिकित्सकों को त्वरित दिशा निर्देश भी दिये. अस्पताल से एंबुलेंस बुलाया और महिला को अस्पताल भेजा. अस्पताल उपाधीक्षक को इलाज की जिम्मेवारी सौंपी. सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला से जब नगर थाने के दारोगा असलम अली पूरे मामले की जानकारी ले रहे थे, तो महिला के बुजुर्ग पिता ख्याली बैठा फफक पड़े. बिलखते हुए उन्होंने कहा कि बेटी का पति विक्षिप्त है. तीन बेटियों व दो बेटे की जिम्मेवारी तेतरी ही मजदूरी कर संभालती थी. लेकिन चिकित्सक ने इलाज के नाम पर सब कुछ बरबाद कर दिया. अब यह जीवन व मौत से जूझ रही है. हुआ था पेट में दर्द : बड़वान गांव की तेतरी देवी को पेट में दर्द होने के बाद उसके पिता व जान पहचान के जैनुल विगत जुलाई में ही लेकर अंबा-नवीनगर रोड स्थित डाॅ प्रकाश वर्मा के क्लिनिक में ले गये थे. महिला ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि पेट के पथरी में दर्द होने के बाद उसका ऑपरेशन किया गया. जब स्थिति नहीं सुधरी तो कुछ दिन बाद उसे गया के एक क्लिनिक में इलाज कराया गया. फिर पटना में मैट्रो ट्रामा सेंटर में भेजा गया,फिर छपरा भेजा गया. तीन बार ऑपरेशन किया गया. चिकित्सक अपनी देखरेख में ही इलाज कराया. इलाज के बाद भी पेट के जख्म से पस आता रहा. दिसंबर में अपने पिता के साथ पुन: अंबा के क्लिनिक में पहुंची तो मेरा सारा पुर्जा फाड़ दिया गया और फिर चिकित्सक ने इलाज के लिए छोड़ दिया. महिला ने बताया कि चिकित्सक का ही जमादार मेहता नामक व्यक्ति सभी जगह पर मेरे साथ था. महिला की पेट से किड़नी गायब होने की उड़ी अफवाह : सदर अस्पताल में जब इलाज कराने महिला पहुंची तो किड़नी गायब होने की एक अफवाह उड़ गयी. आनन-फानन में चिकित्सकों की टीम लग गयी. उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया. नगर थाने की पुलिस पदाधिकारियों की टीम पहुंच गयी. यह मामला घंटों हवा में तैरता रहता. डाॅ रविरंजन ने महिला की अल्ट्रासाउंड जांच की. अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ तपेश्वर प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि महिला की किड़नी ठीक है. जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजा जायेगा. फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है. इधर, नगर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही की वजह से महिला की जान खतरे में पड़ी. महिला का फर्द बयान नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया है. कुटुंबा थाने को प्राथमिकी के लिए भेजा गया है. चिकित्सक डाॅ प्रकाश वर्मा को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है. इधर, डाॅ प्रकाश वर्मा के मोबाइल नंबर 9939154545 पर शाम पांच बज कर 25 मिनट पर पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद था.
पति वक्षिप्ति, मजदूरी कर पांच बच्चों की लालन-पालन कर रही थी तेतरी
पति विक्षिप्त, मजदूरी कर पांच बच्चों की लालन-पालन कर रही थी तेतरी बेटी की हालत देख कर अस्पताल में फफक पड़ा पिता डीएम के निर्देश पर सदर अस्पताल में बड़वान निवासी तेतरी देवी का हो रहा इलाज फोटो नंबर-16 से 20 तक, परिचय- सदर अस्पताल में इलाजरत महिला तेतरी देवी, महिला से फर्द बयान लेते […]
