दूध क्रय केंद्र खोलने की मांग

दूध क्रय केंद्र खोलने की मांग हसपुरा (औरंगाबाद).प्रखंड क्षेत्र में दूध क्रय केंद्र नहीं रहने से पशुपालकों को बाजार के होटलों में औने-पौने दामों पर दूध बेचना पड़ रहा है. जबकि सरकार ने पशुपालकों के उत्थान के लिए कई तरह की सुविधा मुहैया कराने का बराबर बात करती है. बाजवजूद हसपुरा में दूध क्रय केंद्र […]

दूध क्रय केंद्र खोलने की मांग हसपुरा (औरंगाबाद).प्रखंड क्षेत्र में दूध क्रय केंद्र नहीं रहने से पशुपालकों को बाजार के होटलों में औने-पौने दामों पर दूध बेचना पड़ रहा है. जबकि सरकार ने पशुपालकों के उत्थान के लिए कई तरह की सुविधा मुहैया कराने का बराबर बात करती है. बाजवजूद हसपुरा में दूध क्रय केंद्र नहीं खोला जा रहा है. हसपुरा में दूध क्रय केंद्र नहीं रहने से पशुपालक अपने दूध को बाजार की गलियों व होटलों में कम दाम मेें देने को विवश हैं. रामचंद्र यादव, भीखर सिंह, नागेश्वर यादव ,जुदागीर सिंह, अशोक सिंह, देवेंद्र सिंह ने बताया कि अगर सरकार हसपुरा में दूध क्रय केंद्र खोल देती तो पशुपालकों को दूध की कीमत अच्छी मिलने लगती. होटालों में दूध की कीमत काफी कम मिलता है. दुधारु पशुओं को खिलाने के लिए चारा, दाना काफी महंगे है. लेकिन दूध की कीमत आज भी पहले की तरह है. पशुपालकों ने दूध क्रय केंद्र खोलने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >