नलकूप को चालू कराने की मांग

नलकूप को चालू कराने की मांगहसपुरा(औरंगाबाद).प्रखंड की मलहारा पंचायत के कई गांव व छोटे-छोटे टोले सिंचाई सुविधाओं से महरूम हैं. पंचायत के तहत बड़ौखर, टनकुपी, शाहपुर, मलहारा, जखौरा, वन बिगहा, बेला बिगहा, नवादा समेत कई टोले हैं, जहां के ग्रामीण पूरी तरह खेती पर आत्मनिर्भर हैं. इन गांवों की जमीन की कुछ हिस्सा माली नहर […]

नलकूप को चालू कराने की मांगहसपुरा(औरंगाबाद).प्रखंड की मलहारा पंचायत के कई गांव व छोटे-छोटे टोले सिंचाई सुविधाओं से महरूम हैं. पंचायत के तहत बड़ौखर, टनकुपी, शाहपुर, मलहारा, जखौरा, वन बिगहा, बेला बिगहा, नवादा समेत कई टोले हैं, जहां के ग्रामीण पूरी तरह खेती पर आत्मनिर्भर हैं. इन गांवों की जमीन की कुछ हिस्सा माली नहर वितरणी व कुछ हिस्सा भरथ लाइन के अलावा इंद्र भगवान के भरोसे पटवन होता है. भरथ लाइन नहर वितरणी तो पूरी तरह जीर्णशीर्ण है. माली, कोचहासा व देवहारा नहर वितरणी को सिंचाई विभाग द्वारा उड़ाही तो करायी गयी, लेकिन भरथ लाइन नहर वितरणी की ओर सिंचाई विभाग का ध्यान नहीं गया. किसान डीजल पंप से खेती पर पूरी तरह निर्भर हैं. मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, किसान विजय सिंह, लाल बाबू सिंह यादव, अरविंद प्रसाद बताते है कि सिंचाई के लिए लगायी गयी सरकारी नलकूप लगभग दो दशक बेकार पड़ा है. किसानों ने नलकूप को चालू कराने की मांग सिंचाई विभाग से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >