ठंड बढ़ी, पर नहीं जले अलाव

ठंड बढ़ी, पर नहीं जले अलाव नवीनगर (औरंगाबाद).जारी ठंड से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है. इसके बावजूद अब तक नवीनगर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. शीतलहर से लोगों की हालत खराब है. इस ओर स्थानीय पदाधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है. बेघर व गरीब परिवार के लोग झोंपड़ियों में रहने को विवश […]

ठंड बढ़ी, पर नहीं जले अलाव नवीनगर (औरंगाबाद).जारी ठंड से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है. इसके बावजूद अब तक नवीनगर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. शीतलहर से लोगों की हालत खराब है. इस ओर स्थानीय पदाधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है. बेघर व गरीब परिवार के लोग झोंपड़ियों में रहने को विवश हैं. कूड़ा कचरा जला कर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे है, पर नगर पंचायत नवीनगर समेत अन्य हाट बाजारों में इन गरीब परिवारों के बीच अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है और न ही इनकी सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि या समाजसेवी ही आगे नहीं आये हैं. शाम पांच बजते ही सड़क से लेकर बाजार व गांवों में सन्नाटा प्रसर जा रहा है. ठंड से लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं. सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तबके के लोगों को है. इसके बावजूद किसी का कोई ध्यान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >