पठानकोट हमले में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

पठानकोट हमले में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि औरंगाबाद (नगर).युवा परिषद द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर पठानकोट हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यकर्ताओं ने युवा परिषद संस्थापक प्रभात बांधुल्या के नेत्त्व में कैंडल मार्च निकाला. युवाओं में खासा आक्रोश था. प्रभात बांधुल्या ने कहा कि एक तरफ भारत सरकार दोस्ती […]

पठानकोट हमले में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि औरंगाबाद (नगर).युवा परिषद द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर पठानकोट हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यकर्ताओं ने युवा परिषद संस्थापक प्रभात बांधुल्या के नेत्त्व में कैंडल मार्च निकाला. युवाओं में खासा आक्रोश था. प्रभात बांधुल्या ने कहा कि एक तरफ भारत सरकार दोस्ती करना चाह रही है तो दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार की शह पर आतंकी संगठन भारत को निशाना बना रहे हैं. यह बहुत गंभीर विषय है. कैंडल मार्च में सोनू त्रिवेदी, नवीन पांडेय, सोहराब अली, अभिषेक सिंह, विश्वजीत सिंह, विप्लव, नरौतम भारद्वाज, राहुल सिंह, हिमांशु, मोहित, सोनू त्रिवेदी व आशुतोष भगत शामिल थे.अंबा प्रतिनिधि के अनुसार,भ्रष्टाचार प्रतिरोध संघर्ष मोर्चा के आलोक कुमार ने पाठनकोट में आतंकवादी हमले की भर्त्सना की है. कहा कि छह माह के अंदर पंजाब के दो स्थानों पर आतंकवादी हमले से केंद्र सरकार पर सवाल खड़ा हो गया है. आतंकवाद के खिलाफ केंद्र की ढुलमुल नीति से देश में असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हुआ है. सरहद की हिफाजत के लिए ठोस नीति बनाये जाने की जरूरत है. मोर्चा के राम विलास शर्मा राम प्रवेश ठाकुर ने कहा है कि आतंकियों का मनोबल पूर्ववर्ती वीपी सिंह सरकार के दौरान रुबिया अपहरण कांड में आतंकवादियों को छोड़ने के बाद बढ़ा है, जो अब तक जारी है. आलोक ने कहा है कि प्रधानमंत्री जन आंदोलन से जुड़े लोगों पर देश के अंदर कहर बरपा रहे हैं और आतंकवादियों के प्रति नरमी यह देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है. बारुण प्रतिनिधि के अनुसार, बारुण मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के समीप बजरंग दल के समर्थकों ने पाकिस्तानी झंडा व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतला जलाया. पठान कोट के एयरबेस पर हमले का विरोध किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद,नवाज शरीफ मुर्दाबाद के नारे लगा प्रदर्शन किया. हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. बजरंग दल के कल्लू सिंह, रंजन कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, धीरज पाठक, ऋषि, नंदी चौधरी, राजा, विक्की व अन्य मौजूद थे. प्रदर्शन के दौरान बारुण-नवीनगर रोड कुछ समय के लिए जाम रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >