सड़क की कटाई में अब तक क्यों चुप रहे अधिकारी? पीडब्ल्यूडी सड़क की कटाई मामले में कार्रवाई होती तो नहीं होती सीओ के साथ दुर्व्यवहार ब्रिटिशकालीन सड़क की लगभग 40 फुट तक हो गयी अवैध रूप से कटाई फोटो नंबर-25,26,परिचय-इसी स्थान से हुई थी मिटटी कटाई, इस स्थान पर अवैध रूप से हो रही थी मिटटी भराईदाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर-गया रोड के बाजार रोड स्थित नहर पुल के पास पीडब्ल्यूडी सड़क की कटाई के मामले में यदि पहले ही प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती तो शायद मंगलवार को सीओ विनोद सिंह के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटना नहीं होती. गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव के समय ब्रिटिशकालीन इस सड़क की लगभग 40 फुट तक अवैध रूप से कटाई करा दी गयी. इतनी दूरी तक सड़क का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है. चर्चा यह है कि उस स्थान से थोड़ी दूरी पर दाउदनगर अनुमंडल के एक बैंक में पदस्थापित एक वरीय बैंक पदाधिकारी ने मोटी रकम देकर जमीन का एक प्लॉट खरीदा है. उसी जमीन को रास्ता दिलाने के लिए सरकारी सड़क की कटाई करायी गयी थी. उस समय प्रशासनिक महकमा शायद इस ओर ध्यान नहीं दे पाया था. हालांकि करीब एक डेढ़ माह पहले सीओ विनोद सिंह ने इस पर संज्ञान लेते हुए एक व्यक्ति को नोटिस जारी किया, लेकिन उस व्यक्ति द्वारा सीओ को वकालतन नोटिस भेज दिया गया. इधर पीडब्ल्यूडी का कार्यालय उस स्थान के नजदीक होने के बावजूद विभागीय अधिकारी भी मौन साधे रहे. इधर, मंगलवार को पुन: सरकारी सड़क काट कर अवैध रूप से रास्ता बनाने की कवायद जारी थी. जिसकी सूचना उधर से एक बैठक के लिए गुजर रहे सीओ विनोद सिंह को मिली, तो उन्होंने हस्तक्षेप किया और रोका तो उन्हें दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा. अब सवाल यह उठता है कि जिस समय सड़क की कटाई हो रही होगी तो बहुत सारे लोगों ने सड़क को कटते देखा होगा, तो उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की गयी. इतनी लंबी और मोटी सड़क कोई एक दिन में तो कटी नहीं होगी. सबसे बड़ी बात तो यह है कि सड़क कटवाने वाले का पता पीडब्ल्यूडी को तीन माह में भी नहीं चल पाया.बैंक अधिकारी की भूमिका संदेह के घेरे में : सूत्रों के अनुसार इस पूरे प्रकरण में उस बैंक अधिकारी की भूमिका संदेह के घेरे में है जिसके प्लॉट के लिए रास्ता बनाने की चर्चा है. घटना के बाद भी उस बैंक अधिकारी को थाना में मौजूद देखा गया. सूत्रों के अनुसार आरोपित को छोड़वाने के लिए हाइ वोल्टेज ड्रामा भी हुआ. पैरवी का खेल भी चला,लेकिन किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारी ने किसी की एक नहीं सुनी.
सड़क की कटाई में अब तक क्यों चुप रहे अधिकारी?
सड़क की कटाई में अब तक क्यों चुप रहे अधिकारी? पीडब्ल्यूडी सड़क की कटाई मामले में कार्रवाई होती तो नहीं होती सीओ के साथ दुर्व्यवहार ब्रिटिशकालीन सड़क की लगभग 40 फुट तक हो गयी अवैध रूप से कटाई फोटो नंबर-25,26,परिचय-इसी स्थान से हुई थी मिटटी कटाई, इस स्थान पर अवैध रूप से हो रही थी […]
