प्रखंड कृषि पदाधिकारी के खिलाफ धान गबन की प्राथमिकी दर्ज -पेज वन

प्रखंड कृषि पदाधिकारी के खिलाफ धान गबन की प्राथमिकी दर्ज -पेज वन दाउदनगर ,(अनुमुंडल). दाउदनगर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह खरीफ विपणन मौसम 2014-15 में धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र दाउदनगर-2 के प्रभारी संजय कुमार के खिलाफ 1062.68 क्विंटल धान गबन करने की प्राथमिकी राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक कामेश्वर प्रसाद सिंह ने दर्ज करायी […]

प्रखंड कृषि पदाधिकारी के खिलाफ धान गबन की प्राथमिकी दर्ज -पेज वन दाउदनगर ,(अनुमुंडल). दाउदनगर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह खरीफ विपणन मौसम 2014-15 में धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र दाउदनगर-2 के प्रभारी संजय कुमार के खिलाफ 1062.68 क्विंटल धान गबन करने की प्राथमिकी राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक कामेश्वर प्रसाद सिंह ने दर्ज करायी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त क्रय केंद्र पर उक्त विपणन मौसम में 75320.64 क्विंटल धान की खरीदारी विभिन्न पैक्सों, किसानों एवं व्यापार मंडल से की गई थी. अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय द्वारा इनके द्वारा क्रय की गई धान की मात्रा के समतुल्य धान के आपूर्ति विभिन्न मिलरों को करने हेतू भंडार निर्गमादेश निर्गत किया गया.परंतु बार-बार अनुरोध एवं स्मारित करने के बावजूद भी मात्र 74257.96 क्विंटल धान की आपूर्ति मिलरों को किया गया है. अवशेष धान की मात्रा 1062.68 क्विंटल की आपूर्ति अभी तक भण्डार निर्गमादेश के विरूद्ध मिलरों को नहीं की गई है. इनके द्वारा सात दिसंबर 2015 को समर्पित प्रतिवेदन में अवशेष धन कुल 2129.34 क्विंटल दिखाया गया है. पुन: 28 दिसंबर 2015 को 1062.68 क्विंटल धान अवशेष दिखाया गया. भौतिक रूप से गोदाम में धान की मात्रा शून्य है. इससे स्पष्ट होता है कि क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा इतना धान कम खरीदकर फर्जी भुगतान कराया गया या खरीदने के बाद इनके द्वारा धान बेच दिया गया है. 1062.68 क्विंटल धान के समतुल्य सीएमआर-711.995 क्विंटल होता है। जिसकी कीमत अठारह लाख साठ हजार तिहतर रूपये है, जो इनसे वसूलनीय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >