खाता खुलवाने के लिए बैंक में लगी भीड़ बारुण(औरंगाबाद).बारुण मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक में छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ देखने को मिल रही है. सरकार द्वारा 12वीं के फाॅर्म भरते समय बैंक का खाता नंबर मांगा जा रहा है. इसी को लेकर विद्यार्थी अपनी खाता खुलवाने के लिए बैंक में आ रहे हैं. पीएनबी के प्रबंधक एनआर खान ने बताया कि विद्यार्थियों का खाता तुरंत खोल दिया जा रहा है. हमारी कोशिश है कि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द पासबुक निर्गत किया जाये. विद्यार्थियों ने बताया कि स्टेट बैंक व मगध ग्रामीण बैंक में उनका खाता नहीं खोला जा रहा है. स्टेट बैंक के प्रबंधक अवधेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कड़े रवैये के साथ कहा कि विद्यार्थियों को खाता खोलवाना हो तो टेंगरा व सिरिस जाये. यहां छोटे खाते नहीं खोले जायेंगे. उसके बाद फाॅर्म न होने की बात कही. अब सवाल यह उठता है कि पंजाब नेशलन बैंक अकेला कितने विद्यार्थियों का खाता खोल पायेगा, जबकि दूसरे बैक स्पष्ट रूप से यह कहने में नहीं हिचक रहे कि फाॅर्म खत्म हो गया है. फाॅर्म खत्म होने की बात या बहाना है या अपने कार्य की जिम्मेवारी से पीछा छुड़ाना?
खाता खुलवाने के लिए बैंक में लगी भीड़
खाता खुलवाने के लिए बैंक में लगी भीड़ बारुण(औरंगाबाद).बारुण मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक में छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ देखने को मिल रही है. सरकार द्वारा 12वीं के फाॅर्म भरते समय बैंक का खाता नंबर मांगा जा रहा है. इसी को लेकर विद्यार्थी अपनी खाता खुलवाने के लिए बैंक में आ रहे हैं. पीएनबी के […]
