सिन्हा कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण(फोटो नंबर- 13)कैप्शन- मूर्ति का अनावरण करते संस्थापक के पौत्र व प्राचार्य औरंगाबाद (सदर)सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के प्रागंण में बुधवार के महाविद्यालय संस्थापक अखौरी कृष्ण प्रसाद सिन्हा उर्फ त्रिपुरारी बाबू की प्रतिमा का अनावरण किया गया. मूर्ति का अनावरण संस्थापक श्री त्रिपुरारी के पौत्र अखौरी विजय ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मूर्ति का अनावरण करते हुए श्री विजय ने कहा कि दादाजी ने जब इस विद्यालय की स्थापना कि थी, उस समय पूरे मगध क्षेत्र में कोई भी उच्च शिक्षण संस्थान नहीं थे. उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा के जरीय सामाजिक जागरूकता लाना था और वे अपने उद्देश्य में सफल भी हुए हैं. वे आज हमारे प्रेरणाश्रोत हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि महाविद्यालय का आज जो स्वरूप बदला है वह इन्हीं की प्रेरणा है. उनकी प्रतिमा के पुन: स्थापित होने से महाविद्यालय परिवार काफी खुश हैं. विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए. कार्यक्रम में प्रो सिद्धेश्वर सिंह, प्रो शिवपूजन सिंह, प्रो दास, प्रो अजीत सिंह, प्रो दिग्विजय, प्रो प्रभात सिंह, कॉलेज के मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, मनोज सिंह, शक्ति सिंह, सुमित सिंह, सुनील सिन्हा सहित महाविद्यालय के कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
सन्हिा कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण
सिन्हा कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण(फोटो नंबर- 13)कैप्शन- मूर्ति का अनावरण करते संस्थापक के पौत्र व प्राचार्य औरंगाबाद (सदर)सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के प्रागंण में बुधवार के महाविद्यालय संस्थापक अखौरी कृष्ण प्रसाद सिन्हा उर्फ त्रिपुरारी बाबू की प्रतिमा का अनावरण किया गया. मूर्ति का अनावरण संस्थापक श्री त्रिपुरारी के पौत्र अखौरी विजय ने किया. […]
