दो शक्षिकों के भरोसे प्लस टू की पढ़ाई

दो शिक्षकों के भरोसे प्लस टू की पढ़ाई बारुण हाइस्कूल प्लस टू में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित बारुण(औरंगाबाद).बारुण मुख्यालय स्थित हाइस्कूल प्लस टू में नौवीं से प्लस टू तक की पढ़ाई होती है. इन वर्गों को मिलाकर लगभग 1400 छात्र-छात्राएं हैं. विद्यालय में पढ़ाई संबंधी सारे संसाधान उपलब्ध हैं, लेकिन उन संसाधनों द्वारा […]

दो शिक्षकों के भरोसे प्लस टू की पढ़ाई बारुण हाइस्कूल प्लस टू में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित बारुण(औरंगाबाद).बारुण मुख्यालय स्थित हाइस्कूल प्लस टू में नौवीं से प्लस टू तक की पढ़ाई होती है. इन वर्गों को मिलाकर लगभग 1400 छात्र-छात्राएं हैं. विद्यालय में पढ़ाई संबंधी सारे संसाधान उपलब्ध हैं, लेकिन उन संसाधनों द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है. विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है,जिसके वजह से पढ़ाई बाधित रहती है. प्लस टू में विज्ञान के केवल दो ही शिक्षक हैं, वो भी दोनों शिक्षक जीव विज्ञान के हैं. विद्यालय में प्लस टू की पढ़ाई किसी तरह चल रही है. जबकि विद्यालय को 2008-09 में ही प्लस टू की स्वीकृति मिल गयी थी. इतने समय के बाद भी विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पायी. ऐसे में प्लस टू की विज्ञान की पढ़ाई विद्यालय में नहीं हो पाती है. छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए विद्यालय तो आते हैं,लेकिन उन्हें मायूसी ही मिलती है. ये स्थिति केवल इसी विद्यालय की नहीं, बल्कि बारुण प्रखंड के अधिकतर प्लस टू विद्यालयों का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >