एबी बर्धन के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान ओबरा(औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कमेटी भाकपा की एक बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अंचल सचिव बृजनंदन प्रजापति ने की. इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व महासचिव एबी बर्धन के निधन पर एक शोकसभा की. सभी ने दो मिनट का मौन रख कर पुष्पांजलि अर्पित की. उपस्थित लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे पार्टी के प्रखर नेता थे और उनके सिद्धांतों व विचारों पर चलने की आवश्यकता है. इस मौके पर परीखा सिंह यादव,भगवान प्रसाद, अर्जुन सिंह, रामजी प्रसाद, भोला नाथ, गणेश प्रसाद व अन्य मौजूद थे.
एबी बर्धन के सद्धिांतों पर चलने का आह्वान
एबी बर्धन के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान ओबरा(औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कमेटी भाकपा की एक बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अंचल सचिव बृजनंदन प्रजापति ने की. इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व महासचिव एबी बर्धन के निधन पर एक शोकसभा […]
