मुजाड़ी में अाग से विधवा का घर जला रफीगंज(औरंगाबाद). बौर पंचायत के मुजाड़ी गांव में यशोदा कुंवर के घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. पूर्व मुखिया नीरज कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह ने बताया कि दिन में एक बजे आग लग गयी. इससे एक कमरा व खपड़े का बरामदा जल गया. साथ ही, घर में रखा अनाज, चारपाई, बिछावन, कपड़ा व खाने का सामान आदि जल कर राख हो गये. हालांकि, गांववालों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, पर कोई फायदा नहीं हुआ. मुखिया संजू सिन्हा ने पीड़िता को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया. अंचलाधिकारी डाॅ संजय कुमार अंबष्ठ ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्रावधान के अनुसार मदद की जायेगी.
मुजाड़ी में आग से विधवा का घर जला
मुजाड़ी में अाग से विधवा का घर जला रफीगंज(औरंगाबाद). बौर पंचायत के मुजाड़ी गांव में यशोदा कुंवर के घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. पूर्व मुखिया नीरज कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह ने बताया कि दिन में एक बजे आग लग गयी. इससे एक कमरा व खपड़े का […]
