देव के कंचनपुर निवासी से एक लाख की लूट

देव के कंचनपुर निवासी से एक लाख की लूटप्रतिनिधि, औरंगाबाददेव थाना क्षेत्र के देव-अंबा रोड पर कंचनपुर गांव के शिवपूजन पासवान से मंगलवार की दोपहर अपराधियों द्वारा एक लाख रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, शिवपूजन पासवान औरंगाबाद स्थित एसबीआइ शाखा से एक लाख रुपये लेकर बस द्वारा अपने घर […]

देव के कंचनपुर निवासी से एक लाख की लूटप्रतिनिधि, औरंगाबाददेव थाना क्षेत्र के देव-अंबा रोड पर कंचनपुर गांव के शिवपूजन पासवान से मंगलवार की दोपहर अपराधियों द्वारा एक लाख रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, शिवपूजन पासवान औरंगाबाद स्थित एसबीआइ शाखा से एक लाख रुपये लेकर बस द्वारा अपने घर लौट रहा था. इसी बीच बस से उतरने के बाद देव-अंबा पथ पर अपराधियों ने रुपये लूट लिये. देव थानाध्यक्ष प्रामेद कुमार ने बताया कि इस बारे में पीड़ित व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया है व मामले की जांच की जा रही है.—कलेंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >