गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक नौ को (पांच खबर)

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक नौ को (पांच खबर) दाउदनगर (अनुमंडल). अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर बैठक आगामी नौ जनवरी को होगी. एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की जायेगी. महत्वपूर्ण है कि 26 जनवरी को यहां अनुमंडल प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता […]

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक नौ को (पांच खबर) दाउदनगर (अनुमंडल). अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर बैठक आगामी नौ जनवरी को होगी. एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की जायेगी. महत्वपूर्ण है कि 26 जनवरी को यहां अनुमंडल प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर के शिक्षण संस्थान भागीदार होते हैं. प्रशासन द्वारा आयोजित यह सबसे बड़ा सांस्कृतिक मुकाबला होता है. सुबह में परेड ग्राउंड में झांकियां निकाली जाती है.—————–भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना आजदाउदनगर (अनुमंडल). भाजपा द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दिया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि धान खरीद, सरकार की घोषणा के अनुरूप किसानों को 300 रुपया प्रति क्विंटल बोनस नहीं देना और अभी तक धान अधिप्राप्ति शुरू नहीं किया जाना प्रमुख मुद्दा है. बिहार की विधि व्यवस्था खराब होती जा रही है. इन मुद्दों को उठाया जायेगा.———————आरएसएस नेता का निधन दाउदनगर ,(अनुमंडल). राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता अलख नारायण प्रसाद का निधन 90 वर्ष की उम्र में सोमवार को हो गया. वे न्यू एरिया मुहल्ला मौला बाग वार्ड संख्या-22 के निवासी थे. उनके पुत्र एमपी गुप्ता ने बताया कि वे अपने पीछे तीन बेटा व एक बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. वे भाजपा व आरएसएस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संगठन के लिए काम कर चुके हैं.———————–नये सिरे से निविदा प्रकाशन की मांगदाउदनगर (अनुमंडल). नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद व भाकपा माले नेता धर्मेंद्र कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कर 14 योजनाओं की निविदा रद्द कर नये सिरे से निविदा प्रकाशन कराने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि 13 अगस्त 2015 को प्रकाशित निविदा में अनुसूचित जाति रोस्टर सूचि का जिक्र नहीं किया गया था, जबकि बिहार सरकार द्वारा सभी विभागों में कार्य कराने हेतु अनुसूचित जाति आरक्षण का प्रावधान निविदा प्रकाशन के पूर्व से ही लागू था. यदि शुरू में ही बिहार सरकार द्वारा बनायी गयी नियमावली को लागू किया जाता तो नगर पंचायत कार्यालय का राजस्व भी बढ़ता.—————————-अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेस में भाग लेने शिक्षक रवाना दाउदनगर, (अनुमंडल). अनुमंडल मुख्यालय के पटेल उच्च विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार नागपुर में आयोजित आठ व नौ जनवरी को तीसरे एआइएनइटी इंटरनेशनल कांफ्रेस में भाग लेने रवाना हुए. उनका चयन औरंगाबाद जिले से प्रतिनिधि के रूप में किया गया है. वे उक्त विद्यालय के अंगरेजी शिक्षक के साथ-साथ उक्त परियोजना अन्तर्गत ट्रेनर भी हैं. नागपुर रवाना होने से पहले उन्होंने बताया कि अंगरेजी से जुड़ कर हम अपनी प्रतिभा को अंतराष्ट्रीय रूप दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >